♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बक्सर में भगवान वामन की निकली भव्य झांकी व शोभा यात्रा..

बीआरएन बक्सर।  भगवान श्री वामन जयंती महोत्सव के अवसर पर रथारूढ वामन भगवान की दिव्य झांकी व शोभा यात्रा रविवार को प्रातः आठ बजे भगवान वामन चेतना मंच ट्रस्ट के द्वारा निकाली गयी।भगवान वामन की दिव्य झांकी रामरेखा घाट स्थित श्री रामेश्वरनाथ मंदिर से शुरु होकर पीपरपांती रोड, मुनीम चौक, यमुना चौक, मेन रोड, टाउन थाना होते हुए सेंट्रल जेल परिसर अंतर्गत वामन भगवान के जन्मस्थान के रुप मे ख्यातिप्राप्त वामनेश्वर मंदिर तक पहुंची, जहां सभी श्रद्धालुओं मे महाप्रसाद का वितरण किया गया। यह पल बक्सर के लिए अद्भुत और अप्रतिम रहा।

भगवान वामन का बक्सर मे हुआ था अवतरण

पौराणिक कथाओं के अनुसार दैत्यराज हिरण्यकशिपु के कुल मे बलि का जन्म हुआ था। वह देवताओं को पराजित कर तीनों लोकों पर अपना अधिपत्य कर लिया था। तब ब्रह्मा जी की विनती पर श्री विष्णु भगवान ने वामन रूप मे अवतरित होकर सत्य धर्म को स्थापित किया। माना जाता है की वामनावतार भगवान विष्णु का पांचवा अवतार और मानव के रुप मे पहला अवतार है। पुराणों व ग्रंथों में वर्णित कथा के अनुसार ब्राह्मण दंपति काश्यप और अदिति के पुत्र के रुप मे बटुकेश्वर वामन का जन्म बक्सर मे ही गंगा के तट पर भाद्र शुक्लपक्ष के द्वादशी को हुआ था। इस यात्रा की शुरुआत पिछले साल की गयी थी।

  तीन वर्षों से लगातार निकाली जा रही है शोभायात्रा

वामन चेतना मंच के कोषाध्यक्ष संजय ओझा बताते है की इस मंच की स्थापना छह साल पहले बक्सर को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप मे ख्याति दिलाने के उद्देश्य के साथ हुई थी। मंच के द्वारा जगन्नाथ पुरी यात्रा की तरह तीन वर्षों से वामन भगवान की झांकी सह शोभा यात्रा निकाली जा रही है। मंच के सदस्यों का प्रयास रहता है की हर साल यह यात्रा पिछले साल के रिकाॅर्ड को तोड दे। शोभायात्रा के माध्यम से वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया जाता है।

 शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत

जेल परिसर स्थित मंदिर मे भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन की पूजा हेतु भक्तों की काफी भीड रही । नगर भ्रमण के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।  इस शोभायात्रा मे पूर्व मंत्री संतोष निराला, अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र मिश्रा, भाजपा नेता अमित पांडेय, शिक्षक गोपाल पांडेय , आनंद पांडेय, रेडक्रॉस के सचिव डाॅ श्रवण तिवारी , एम पी हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक विजय मिश्र सहित अनेकों गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000