
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर धनसोई में हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ..
बीआरएन बक्सर। धनसोई बाजार के जलालपुर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला द्वारा फीता काटकर किया। विश्वकर्मा पूजा समिति जलालपुर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री निराला ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन की प्रतिमूर्ति है। हमारे बिहार के वैसे कामगार जो अपनी तकनीकी शिल्प के माध्यम से बिहार का नाम रौशन करते हैं वे सब शिल्प विज्ञान का भगवान कहे जाने वाले विश्वकर्मा के वंशज हैं। जिनकी जयंती हर वर्ष 17 सितंबर को श्रम दिवस के रूप में मनाई जाती हैं।
तत्पश्चात लोकगीत कलाकार गायक प्रमोद शर्मा, अर्चना तिवारी, ओपी राज, आलोक कुमार आनंद, छोटू जी, गुड्डू नादान जी, आंचल कुमारी, सपना मौर्या, संजय शर्मा, दिलीप विश्वकर्मा द्वारा एक से बढ़कर एक गीत संगीत प्रस्तुत किया गया। वही सभी आगत अतिथियों का स्वागत समिति के अध्यक्ष साधु शरण शर्मा, पैक्स अध्यक्ष ओमप्रकाश साह द्वारा अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण से किया गया। वही इस मौके पर समहुता पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि फैज अली उर्फ राहुल, पर्व उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रसाद, जदयू नेता अमित कुशवाहा, दीनानाथ सिंह, पूर्व मुखिया दीप नारायण साह, समाजसेवी बीरेंद्र सिंह, कृष्णा कुमार, हरे कृष्ण शर्मा, सीताराम शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।