
बक्सर पहुंचे झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश ने श्री वामन मंदिर के जीर्णोद्धार मे सहयोग का दिया आश्वासन …
अपनी भार्या संग की श्रीवामन भगवान की पूजा, अर्चना व आरती…
बीआरएन बक्सर। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश संजय कुमार दुबे रविवार को बक्सर पहुंचे। उनके गृह जिला पहुंचने पर भगवान वामन चेतना मंच के सदस्यों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। मंचके सदस्यों ने न्यायमूर्ति श्री दुबे को श्री वामन भगवान की तस्वीर व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया। बता दे की न्यायमूर्ति श्री दुबे बक्सर जिला के सेमरी प्रखंड स्थित दुबौली गांव के निवासी है। वह रविवार को अपनी भार्या गायत्री द्विवेदी के साथ बक्सर पहुंचे , जहां वामन चेतनामंच के सदस्यों ने भगवान वामन के चित्र और अंग वस्त्र प्रदान कर स्वागत किया।
न्यायमूर्ति श्री दुबे अपनी पत्नी के साथ सुमेश्वर स्थान स्थित भगवान वामन मंदिर पहुंचकर दर्शन व पूजन किये। भगवान वामन एवं भोलेनाथ मंदिर के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा व आरती करायी।इस दौरान भगवान वामन के जयघोष से पुरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। वामन चेतना मंच के सदस्यों ने न्यायाधीश श्री दुबे के समक्ष श्री वामन मंदिर के विकास के लिए अपनी बात रखी। उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार व विकास हेतु सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। उक्त मौके पर डॉ विजय बहादुर पांडेय ,रिंकू पांडेय, संजय ओझा, प्रकाश पांडेय,मनोज तिवारी,अभिषेक ओझा, अवधेश चौबे, गिरीश द्विवेदी,अरविंद चौबे,आशुतोष चतुर्वेदी, दयानंद उपाध्याय, धनंजय मिश्र, गणेश पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।