
संजय सिंह राजनेता बने एमएलसी राधाचरण साह के जिला प्रतिनिधि ….
बीआरएन बक्सर। संजय सिंह राजनेता को भोजपुर व बक्सर के विधान परिषद सदस्य राधाचरण साह ने बक्सर जिला प्रतिनिधि बनाया है। इसकी जानकारी विधान परिषद सदस्य राधाचरण साह ने पत्र जारी कर दी है। जारी पत्र के अनुसार विधान परिषद क्षेत्र अंतर्गत बक्सर एवम भोजपुर जिला के प्रतिनिधी के तौर पर संजय सिंह राजनेता को नियुक्त किया गया है। उक्त पत्र मे कहा गया है कि बक्सर जिला अंतर्गत सभी तरह के महत्वपूर्ण बैठकों एवं सरकारी कार्यक्रमों में ताड़का नाला मेन रोड बक्सर निवासी संजय सिंह राजनेता विधान पार्षद सदस्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
उक्त पत्र जिलाधिकारी के सूचनार्थ जारी किया गया है, जिसकी प्रतिलिपी उप विकास आयुक्त बक्सर एवं आरक्षी अधीक्षक बक्सर को भी दी गयी है। पत्र मे संजय सिंह राजनेता को विधान परिषद सदस्य राधाचरण साह ने अपना प्रतिनिधित्व करने का अधिकार प्रदान की है।














