
राष्ट्रीय पर्यावरण सेवी सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे शिक्षक विपिन कुमार..
बीआरएन न्यूज, बक्सर।पिछले कई वर्षों से सांसे हो रही हैं कम, आओ पेड़ लगाए हम अभियान के तहत पौधा रोपण कर रहे पर्यावरणविद शिक्षक विपिन कुमार को गोदावरी देवी फाउंडेशन रांची झारखंड के द्वारा आगामी 29 सितंबर को प्रेस क्लब रांची के सभागार में राष्ट्रीय पर्यावरण सेवी सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसकी सूचना शिक्षक सह पर्यावरणविद विपिन कुमार को पत्र के माध्यम से प्राप्त हुआ है। इस सम्मान से जिले के पर्यावरण प्रेमियों में हर्ष का माहौल हैं।
ज्ञात हो कि विपिन कुमार बक्सर जिले के धनसोई के रहने वाले हैं, और प्राथमिक विद्यालय जलालपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।पिछले कई वर्षों से जिले में पौधारोपण का अभियान चला रहे हैं। इन्होंने अब तक दो लाख से भी अधिक पौधे लगा चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति इनका प्रेम इतना हैं कि यह किसी भी व्यक्ति के जन्मदिन, श्राद्ध, शादी ब्याह, विदाई समारोह हर शुभ मौके पर पौधे लेकर पहुंच जाते हैं, और धरती को हरा भरा रखने के लिए पौधा रोपण करने के लिए प्रेरित करते हैं।