♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह मांगे खुले मंच से माफी …नही तो मानहानि का दर्ज होगा केस — मिथलेश तिवारी  

 

बीआरएन बक्सर । भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के महामंत्री सह बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी ने एक निजी मैरेज हॉल में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वर्तमान सांसद सुधाकर सिंह के द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया। बता दे की पिछले दिनों बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा था की मिथिलेश तिवारी बक्सर में 12 करोड़ की जमीन रजिस्ट्री कराये है। सांसद के आरोप पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मिथलेश तिवारी ने कहा की जिस तरह राजद के मुखिया तेजस्वी यादव झूठ बोल कर बिहार को दिग्भ्रमित करने का काम करतें है, उसी तर्ज पर बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह भी झुठ बोल कर बक्सर की जनता को दिग्भ्रमित करने का काम किये है। मैं सांसद महोदय को खुला चैलेंज देता हूं की वो दो दिनों के अन्दर बक्सर की जनता के सामने साक्ष्य प्रस्तुत करें या खुले मंच से जनता से माफी मांगे नही तो मानहानि का नोटिस मिलने में देर नही होगी। उन्होंने ने कहा कि माननीय सांसद एक प्रतिष्ठित पद पर रह कर जिस तरह से बचकाना बयान दे रहे है यह दुर्भाग्यपूर्ण है ।उक्त प्रेसवार्ता में मुख्य रूप से मनोज पांडेय उपाध्यक्ष, धनंजय राय, सत्येंद्र सिंह मुखिया, सौरभ तिवारी,सुशील राय,अजय वर्मा, भास्कर सिंह, आशु राय, नीतीश मिश्रा ,आनंद मिश्रा, वेंकटेश्वर मिश्रा,सोनु राय, अमित पांडेय,भरत प्रधान,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000