
भाजपा के कार्यकर्ता देश की दूसरी फौज:- दिलीप जायसवाल
बिहार बाढ़ जैसी भयंकर त्रासदी से जूझ रहा और नेता प्रतिपक्ष विदेश सैर कर रहे
पंचायतों के अस्पताल भाजपा कार्यकर्ताओं के हिसाब से चलेंगे,जल्द होगा रोगी कल्याण समिति का गठन
13 हजार पार्टी कार्यकर्ता करेंगे सरकार से मिलने वाली किसान सुविधाओं का आकलन
रामगढ़ आगमन से पूर्व सिसौड़ा में प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, जेसीबी से बरसाई गई फूल
रामगढ़। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सरकार में राजस्व और भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल का शुकवार को कैमूर की धरा पर आगमन हुआ।वह रामगढ़ के सीता स्वयंवर वाटिका में भाजपा बूथ स्तरीय बैठक में भाग लेने पहुंचे थे जहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर उनका हौसला बढ़ाया।रामगढ़ आगमन से पूर्व सिसौड़ा में कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया। जेसीबी के द्वारा उनपर फूलों की वर्षा की गई।इस दौरान सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार शामिल रहें जो मंत्री के काफिले से आगे आगे चल रहे थे डीजे के धुन पर भारत माता कि जय, जय श्री राम, के साथ ही पार्टी नेताओं के जयकारे लगा रहे थे।हालांकि प्रदेश अध्यक्ष तय समय सीमा से करीब तीन घंटे देर से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां पर पार्टी कार्यकर्ता बेसब्री से अपने नेता के आगमन का इंतजार कर रहे थे।शाम पांच बजे के करीब कार्यकर्ताओं का इंतजार खत्म हुआ और प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम को संबोधित किया।उन्होंने अपने देर से पहुंचने का वजह भी पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया।उन्होंने अपने संबोधन के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को देश की दूसरी फौज की संज्ञा दे डाली और कहा कि देश में दो सेना है एक सेना देश के बॉर्डर (सीमा)पर रहकर दुश्मनों से रक्षा करती है तो दूसरी सेना भाजपा के कार्यकर्ता हैं जो देश के अंदर रहकर देश के नागरिकों की रक्षा और मदद करते हैं।संबोधन के बाद प्रदेश अध्यक्ष नगर क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में पहुंचे जहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन सम्मान समारोह आयोजित किया हुआ था।यहां पर कई कार्यकर्ताओं ने मां दुर्गा व मां मुंडेश्वरी की तस्वीर भेंट की तथा अंगवस्त्र से प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित किया।इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष मोहनियां विधायक संगीता कुमारी के आवास पर पहुंचे जहां पर विधायक संगीता कुमारी ने आरती उतार कर तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया एवं अपने हाथ से बनाई हुई पकौड़ी खिलाई।इस अवसर पर श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह,जिला अध्यक्ष मनोज जायसवाल,सिद्धार्थ संभू,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक,प्रदेश मंत्री त्रिविक्रम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
कार्यकर्ता ही पार्टी के असली नेता
प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी के लिए प्रदेश अध्यक्ष का दरवाजा हमेशा के लिए खुला है।आप सभी ही पार्टी के असली नेता हैं।आपकी बदौलत कोई नेता जीतता और हारता है इसलिए मैं आप सभी को सैल्यूट करता हूं।जिस पार्टी में कार्यकर्ता का सम्मान होता है वही पार्टी बड़ी होती है।आज हमारे प्रयास से सभी प्रखंडों के पंचायतों में रोगी कल्याण समिति का गठन किया जा रहा है।कार्यकर्ताओं की देखरेख में रोगियों का इलाज होगा।यह कार्यकर्ताओं की ताकत होगी।उनके अनुसार अस्पताल चलेगा।कार्यकर्ता को सरकार और दल से अलग नही रखा जा सकता है।कार्यकर्ता ही सरकार चलायेंगे तभी वह पार्टी आगे बढ़ेगी।उन्होंने जेल के अंदर कैदियों के सुविधाओं के अवलोकन के लिए भी जेल कमिटी में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा की।उन्होंने बताया कि पार्टी के करीब 13000 कार्यकर्ता सरकार से मिलने वाली किसान सुविधाओं का अवलोकन करेंगे।वह गांव गांव में यह पता लगाएंगे की किनको यह सुविधाएं मिल रही है किनको नहीं , अगर पात्र किसान को सुविधाएं नहीं मिल रही होगी तो उन्हें सुविधाएं मुहैया कराने का काम करेंगे।
बिहार त्रासदी से जूझ रहा नेता प्रतिपक्ष कर रहे विदेश की सैर
रामगढ़ में शुक्रवार को भाजपा बूथ स्तरीय बैठक को सम्बोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि बिहार बाढ़ जैसी भयंकर आपदा त्रासदी से जूझ रहा है।इस बीच नेता प्रतिपक्ष पीड़ितों की मदद करने की बजाय पत्नी और बेटी के साथ विदेश की सैर कर रहे हैं।और वहां से नौवीं फेल भाजपा के सामने हिंदी इंग्लिश बोलने का काम करता है।उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई किसी से नहीं है जो जात-पात की बात करते हैं उन्होंने उस जात का भी कभी भला नहीं किया।किया है तो सिर्फ अपने परिवार के भाई – बहन – बेटी का भला किया है।
महात्मा गांधी के आत्मा को पहुंच रहा होगा कष्ट
प्रदेश अध्यक्ष ने जनसुराज के शराबबंदी कानून खत्म करने की घोषणा पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभी कुछ रोज पहले पटना में एक नई पार्टी का गठन हुआ है।जिसके नेता कह रहे हैं कि मेरी सरकार बनने पर राज्य से शराबबंदी कानून खत्म कर देंगे।उनको जरा सी भी समझ नहीं है कि जिस महात्मा गांधी के नाम और सिद्धांत पर उन्होंने पार्टी बनाया है।वह महात्मा गांधी कभी भी शराब बिक्री के पक्षधर नहीं थे।इनके हरकतों से उनकी आत्मा को भी बहुत कष्ट पहुंच रहा होगा।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजीव श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने सभी कार्यकर्ताओं को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं दी।