
दर्जनभर लोगों ने ग्रहण की जदयू की सदस्यता …..
बीआरएन बक्सर। जनता दल यूनाइटेड के स्थानीय कार्यालय मे कई सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों एवम् विचारधारा से प्रभावित होकर बिहार के लगभग सभी जिलों मे लोग जदयू की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इसी क्रम मे मंगलवार को जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के समक्ष में कई सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तियों ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की। सभी नव सदस्यों को माला पहनाकर, गुलदस्ता देकर एवं मीठा खिलाकर जदयू परिवार मे स्वागत किया गया। सदस्यता ग्रहण करने वालों मे ब्रम्हपुर विधानसभा के हरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनभर लोगों ने सदस्यता ग्रहण की । वहीं रजनीश चौधरी ,वीरेंद्र सिंह ,अखिलेश सिंह, विश्वनाथ चौधरी, केदार शाह ,चंदन सिंह ,नरेंद्र कुमार चौधरी ,ओखा चौधरी ,अरविंद चौधरी ,गोलू तिवारी ,हरेंद्र चौधरी, भगवान दयाल चौधरी ,धनजी कुमार सिंह, रवि तिवारी, रमन सिंह ,शक्ति शर्मा, रोहित पांडे, रोहित दुबे आदि ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर संजय कुमार सिंह , विश्वनाथ पासवान ,आजाद सिंह राठौड़, विजय कुशवाहा ,फूलचंद कुशवाहा, मोहम्मद मुस्तफा, ब्रजेश यादव, सुरेश चौहान आदि उपस्थित रहे ।