♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रविवार को बक्सर में निकली ट्रॉफी गौरव यात्रा 2024…

ट्रॉफी के साथ आए विशिष्ट दल के खिलाड़ियों एवं कोच के ऊपर पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत 

बीआरएन बक्सर ।  बिहार राज्य में पहली बार 11 नवंबर से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय ‘विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024’ के संदर्भ में ट्रॉफी गौरव यात्रा 14 अक्टूबर से 10 नवंबर तक निकाली जा रही है। जो हरियाणा, पंजाब, ओडिशा और झारखंड राज्यों के अलावा बिहार के सभी 38 जिलों से होकर गुजरेगी।रविवार को बक्सर जिले में ट्रॉफी गौरव यात्रा 2024 निकाली गई l ट्रॉफी गौरव यात्रा कार्यक्रम के आयोजन के क्रम में किला मैदान बक्सर में कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रॉफी के साथ आए विशिष्ट दल के खिलाड़ियों एवं कोच के ऊपर बक्सर जिले के राष्ट्रीय, राज्य स्तर एवं अन्य हॉकी के खिलाडियों द्वारा पुष्प वर्षा करते हुए किया गया।

किला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ट्रॉफी के साथ आए विशिष्ट दल द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी बक्सर, श्री अंशुल अग्रवाल को ट्रॉफी हस्तांतरित करते हुए पास द बॉल सेरेमनी का भी आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों द्वारा हॉकी स्टिक से बॉल को दूसरे खिलाड़ियों को पास दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं बिहार राज्य में खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता एवं निरंतर प्रयास के चलते एशियाई वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप 2024 की मेजबानी करने का गौरव बिहार राज्य को प्राप्त हुआ है।

 

बक्सर में ट्रॉफी गौरव यात्रा में पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, सदस्य विधान सभा राजपुर विश्वनाथ राम, उप विकास आयुक्त डॉ महेंद्र पाल, अपर समाहर्ता , अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र मिश्रा, उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा , नजारत उप समाहर्ता , वरीय उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, अन्य पदाधिकारीगण तथा राष्ट्रीय स्तर के बक्सर जिले के राष्ट्रीय स्टार के हॉकी के खिलाडियों ने भाग लिया।कार्यक्रम में बक्सर जिले के राष्ट्रीय स्तर के सहभागिता रखने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया। अंत में ट्रॉफी के साथ आई विशिष्ट टीम को शुभकामनाओं के संदेश के साथ विदा किया गया।

गौरतलब है कि विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की महिला हॉकी टीम हिस्सा ले रही हैं एवं अंतरराष्ट्रीय राजगीर खेल परिसर के हॉकी ग्राउंड में प्रतियोगिता के सभी मैच खेले जाएंगे। भारत 2023 का विजेता है। इसलिए ट्रॉफी भारत के पास ही है, जो हमारे लिए बहुत गर्व की बात है। ट्रॉफी गौरव यात्रा का उद्देश्य राज्य में खेल संस्कृति का विकास ओर खेल के क्षेत्र में राज्य की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के साथ- साथ भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी के गौरव के प्रति लोगों को जागरूक कर पहली बार बिहार में होने वाली इस प्रतियोगिता को सफल बनाना है।

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के लिए मास्कॉट “गुड़िया” है, जो बिहार में युवा लड़कियों के लिए एक प्रेमपूर्ण शब्द है। यह मास्कॉट “गौरैया” से प्रेरित है, जो एक संकटग्रस्त प्रजाति है, और यह सहनशक्ति, ताकत और प्राकृतिक धरोहर का प्रतिनिधित्व करती है। यह टूर्नामेंट 11 से 20 नवंबर 2024 तक बिहार के राजगीर में आयोजित किया जाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000