श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव ..
बीआरएन बक्सर । चरित्रवन स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर में शनिवार को अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी । दिनभर हरिनाम संकीर्तन, भजन, पदावली कीर्तन आदि का आयोजन किया गया। साथ ही भगवान को छप्पन प्रकार के भोग व व्यंजन परोसे गए। मंदिर के महंथ जगत गुरु रामानुजाचार्य स्वामी राजगोपालाचार्य जी महाराज त्यागी स्वामी जी ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव मे भगवान का पूजन कर छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। इसके बाद शाम में विशेष आरती की गई। आसपास के श्रद्धालुओं की काफी भीड़ लगी हुई थी। योगेंद्र चौबे ने बताया कि सुबह से ही भगवान की पूजा व दर्शन करने लोग आते रहे । देर रात तक भक्तों के आने का तांता लगा रहा।













