धनसोई में व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को दिया पहला अर्घ्य..

बीआरएन धनसोई (बक्सर): लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व के तीसरे दिन षष्ठी तिथि को छठ व्रतियों द्वारा गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को पहला अर्घ्य आस्था व श्रद्धा के साथ दिया गया। और अगले दिन शुक्रवार को उदयकालीन सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ व्रत की पूर्णाहुति हो जाएगी।


इस दौरान स्थानीय बाजार के जंगलिया बाबा आश्रम, धनसोई गांव के मां काली मंदिर, शिव मंदिर, अमरपुर कंचन नदी तट, जटूलीडेरा के समीप कंचन नदी तट को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वही वही धनसोई गांव स्थित भगवान भास्कर की प्रतिमा का नेत्र उन्मूलन थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा किया गया।

















