जन्मदिन के मौके पर इंजीनियर बेटे ने गरीब असहायो को बांटा कंबल ..
बीआरएन , धनसोई (बक्सर): धनसोई गांव के युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहित कुमार सिंह ने अपने 34 वे जन्मदिन एवं छठ पर्व के मौक पर गांव के लगभग 50 गरीबों व असहायों के बीच कम्बल वितरित किया। इस दौरान युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहित सिंह ने कहा कि नर सेवा, नारायण सेवा ही मानव का मूल मंत्र होना चाहिए, उन्होंने कहा कि इस मंत्र से न सिर्फ जीवन में समृद्धि आती है बल्कि इससे मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य भी पूरा होता है। उन्होंने कहा कि अपने जन्मदिन पर गरीबों में कंबल वितरित करने के बाद मानसिक रूप से बेहद संतुष्टि हो रही है। हर सामर्थ्यवान व्यक्ति को इसी तरह से गरीबों के लिए आगे आना चाहिए।
ज्ञात हो मोहित सिंह दोनों पति पत्नी बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। हर खास मौके पर गरीबों को किसी ने किसी रूप में मदद करते रहते हैं।