♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बिजली तार की चपेट में आने से वार्ड सदस्य की हुई मौत …

जिला पार्षद व भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने घटना पर जताया दुख

अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को बंधाया संबल 

राजीव कुमार पाण्डेय (मोहनियां)।थाना क्षेत्र के मामादेव में सोमवार की अहले सुबह बिजली तार की चपेट में आने से वार्ड सदस्य की मौत हो गई।मृत वार्ड सदस्य उक्त गांव निवासी स्व.विजय सिंह का पुत्र योगेंद्र कुशवाहा (26)बताया जा रहा है।जो पशुओं को चारा खिलाने के दौरान 440 वोल्ट की करंट के चपेट में आकर जख्मी हो गया। जैसे ही घटना की खबर उसके परिवार को लगी घर में चीख पुकार मच गया।आनन – फानन में ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस दौरान घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला पार्षद गीता पासी व भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जगदानंद सिंह कुशवाहा अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।जहां दोनों ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को संबल बंधाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।मृत युवक ग्राम पंचायत दादर का वार्ड सदस्य था।समाजसेवी होने के नाते काफी मिलनसार और हंसमुख स्वभाव का व्यक्ति था।इस घटना से पंचायत में शोक व्याप्त है।एक सप्ताह के भीतर गांव में हुई दूसरी दर्दनाक घटना ने ग्रामवासियों के मन को झकझोर कर रख दिया है।अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व तालाब में डूबने से एक ही परिवार के दो सगे मासूम भाइयों की मौत हो गई थी।मृतक अविवाहित तीन भाइयों में मझला भाई और मां का दुलारा था।शादी की आस संजोई मृतक की मां का रो – रो कर बुरा हाल है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000