♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

प्रशांत किशोर के एक्शन का असर, 24 घंटे में अंडरपास का सर्वे करने पहुंचे अधिकारी…

जनता ने भरी सभा से किया धन्यवाद ज्ञापन कहा – आज तक रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का कोई नेता हमारा हाल पूछने नहीं आया

प्रशांत किशोर ने अपना कार्यक्रम छोड़ कर हमारी तकलीफे सुनीं

राजीव कुमार पाण्डेय (दुर्गावती)।जन सुराज पार्टी रामगढ़ चुनाव को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली है। पिछले दो वर्षों से प्रशांत किशोर और उनकी टीम गांव-गांव पैदल चलकर जनता के बीच पहुंची और उनकी समस्याओं को समझने का काम किया। और अब चुनावी मैदान में उतरते ही विपक्ष खेमे में खलबली मचा दी है।रामगढ़ से जन सुराज के प्रत्याशी सुशील सिंह कुशवाहा भी लगातार प्रशांत किशोर के नक्शे कदम पर चलकर जनता का सुंदर राज स्थापित करने में लगे हैं। वह लगातार क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के साथ-साथ आम जनता के बीच जाकर जन संवाद कर रहे हैं और उनकी तकलीफों को जानने का काम कर रहे हैं। जहां जरूरत पड़ी, वहां क्षेत्र की जनता की आवाज भी बने।रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खरसरा और महमूदगंज इलाके में रेलवे अंडरपास सही तरीके से न बनने के कारण लोग रेलवे ट्रैक से गुजरने के लिए मजबूर थे। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से वहां की जनता के भीतर एक डर बैठ गया था, जिसे चुनावी भागदौड़ के बीच भी जन सुराज ने समझा और दूर करने का काम किया। सुशील सिंह कुशवाहा ने क्षेत्र की नाराज जनता, जो चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना चुकी थी, उनको समझाया और बताया कि उनके एक वोट में कितनी ताकत है। वहीं, जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बातचीत की, उनकी समस्या को समझा और रेल विभाग के नाम से समस्या की एक लिखित जानकारी उनको देने की बात कही ताकि वो रेल विभाग के सामने जनता की बात रख पाए। प्रशांत किशोर की कार्यवाही के तुरंत बाद ही वहां अधिकारी अंडरपास के सर्वे के लिए पहुंचे, जिससे वहां की जनता ने सालों बाद राहत की सांस ली।

भरी जनसभा में पहुँच कर स्थानीय लोगों ने प्रशांत किशोर को धन्यवाद दिया। क्षेत्र की जनता का कहना था कि कई सरकारें और जनप्रतिनिधि आए और गए, लेकिन किसी ने भी उनकी समस्याओं का निवारण नहीं किया। कई बार जनता ने अपनी परेशानी को लेकर आवाज उठाई, लेकिन इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रशांत किशोर पहले ऐसे जनप्रतिनिधि हैं जो वहां पहुंचकर लोगों से बातचीत कर उनकी समस्या को सुना और त्वरित कार्यवाही की। इस दौरान जनता की आंखों में जन सुराज एक स्पष्ट विकल्प के रूप में दिखाई दे रहा था।जन सुराज का जनता से वादा है कि जन समर्थन मिलने पर पूरे बिहार में जनता का सुंदर राज स्थापित किया जाएगा। इसका उदाहरण रामगढ़ का अंडरपास है। सुंदर राज बनने से पहले ही जन सुराज अपने वादों को पूरा कर रहा है। अब बारी जनता की है कि वह अपने लिए सुंदर राज बनाना चाहती है और ‘बस्ता’ बटन दबाकर जन सुराज को विकल्प के रूप में चुनती है या फिर से लालू जी के जंगल राज या नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का राज चुनती है। लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जन समर्थन होती है, और उसके बाद जनता अपनी स्थिति के लिए खुद जिम्मेदार होती है। जन सुराज और सुशील सिंह कुशवाहा का वादा है कि उपचुनाव में मौका देकर देखें, कुछ महीनों की ही बात है। अगर जन सुराज हर संभव प्रयास करके क्षेत्र की स्थिति को सुधार नहीं पाए, तो 2025 दूर नहीं है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000