
महिलाओं की जागरूकता हेतु महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन ने दलित बस्ती में बांटा सेनेटरी पैड
महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के बैनर तले शुक्रवार को शहर के शांति नगर बस्ती में स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला विंग की जिला अध्यक्ष रूबी देवी के नेतृत्व व शाहाबाद संयोजक रविराज की उपस्थिति में घर-घर जाकर सेनेटरी पैड का वितरण किया गयाl महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के महिला शक्ति रमावती देवी, प्रभावती देवी, ज्योति देवी, टुन्नू देवी, कुंती देवी, गुड़िया देवी सहित प्रियंका आरती सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। महिला विंग की सदस्यों के द्वारा घर घर जाकर बताया गया कि पीरियड के समय सिर्फ सेनेटरी पैड का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि पीरियड के समय हाइजीन बहुत जरूरी हैं।
विदित हो कि इस बदलते दौर में भी बहुत सी ग्रामीण महिलाएं जागरुकता की कमी के कारण पैड की जगह कपड़े का प्रयोग करती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं हैं। बता दे महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन लगातार जागरूकता हेतु शहर मे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उक्त फाउंडेशन के द्वारा स्वास्थ्य एवम पर्यावरण संबंधी कार्यक्रमों के साथ साथ गरीबों के कल्याणार्थ अनेकों निःशुल्क कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

















