
श्रीराम कर्मभूमि के विश्वामित्र का महात्म्य बताया स्वामी श्री राघवाचार्य ने : – अश्विनि चौबे
बीआरएन बक्सर। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने स्वामी श्री राघवाचार्य जी महाराज, अयोध्या के मुखारविंद से पटना के गांधी मैदान में आध्यात्मिक सत्संग समिति द्वारा आयोजित “श्री रामकथा” का श्रवण कर सौभाग्य प्राप्त किया।
अश्विनि चौबे ने कहा की आज स्वामी जी के द्वारा सिद्धाश्रम, बक्सर में महर्षि बाबा विश्वामित्र के महात्म्य और श्री राम कर्मभूमि का व्याख्यान किया गया जिसे सुनकर हृदय अभिभूत हो गया। उन्होंने बतौर श्रीराम कथा के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधन भी किया और स्वामी जी के सम्मुख कहा की जगतगुरु श्रीरामभद्राचार्य जी महाराज द्वारा विश्व का सबसे बड़ा पराक्रमी श्रीराम की मूर्ति निर्माण के आह्वान पर प्रकाश डालते हुए दोहराया की संतो की वाणी खाली नहीं जाएगी और बक्सर में जल्द मूर्ति और स्मारक निर्माण कार्य सपलीभूत होगा, जिसका संकल्प लेकर निरंतर कार्य प्रगति पर है। साथ ही डी पी आर बनाकर भारत सरकार का उपक्रम कंपनी बेसिल द्वारा अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड स्थल, रामरेखा घाट पर निर्माण कार्य प्रगति में है, जिसका जल्द ही शुभारंभ किया जाएगा। विदित हो की लाइट एंड साउंड का ट्रायल, भूमि पूजन और शिलान्यास निवर्तमान सांसद बक्सर सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे एवं बिहार सरकार के पर्यटन सह पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से किया था।