♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

दिनदहाड़े होटल कर्मी को गोलियों से छलनी, आरा में अपराधियों का बेखौफ तांडव

बीआरएन आरा(भोजपुर)।  बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब दिनदहाड़े सरेआम गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ताज़ा सनसनीखेज वारदात गजराजगंज थाना क्षेत्र के बामपाली इलाके में हुई, जहां अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने एक होटल कर्मी को बीच सड़क रोककर बेहद बेरहमी से गोली मार दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों ने युवक को रास्ते में घेर लिया और पहले उसके मुंह में पिस्तौल सटाई, फिर एक के बाद एक चार गोलियां दाग दीं। अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। गंभीर रूप से घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा।घटना की सूचना मिलते ही नवादा थाना की डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसे कड़ी निगरानी में रखा गया है।

गोलीबारी में घायल युवक की पहचान लखीसराय जिले के कियूल थाना क्षेत्र के वृंदावन हरिजन कॉलोनी निवासी सूबेदार पासवान के 32 वर्षीय पुत्र राजू पासवान के रूप में हुई है। राजू आरा के एक होटल में खाना बनाने का काम करता है और अपनी पत्नी व बच्चों के साथ करमन टोला मोहल्ले में किराए के मकान में रहता है।घायल राजू पासवान ने बताया कि वह दोपहर में बामपाली स्थित एक होटल में सेफ की नौकरी को लेकर बातचीत करने जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया और जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग कर दी।अस्पताल पहुंची घायल की पत्नी सुलेखा देवी ने बताया कि उनके पति होटल में काम करते हैं और काम के सिलसिले में अक्सर बाहर जाते रहते हैं। आज भी वे नौकरी से जुड़ी बातचीत के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।डायल-112 टीम के पुलिसकर्मियों ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हमला किसने और किन कारणों से किया।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर आरा शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000