♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

रामगढ़ में दूसरी बार लहराया भगवा…अशोक कुमार सिंह दूसरी बार बने विधायक

बसपा प्रत्याशी से मिली काटें की टक्कर, अंतिम राउंड की गिनती तक बना रहा कशमकश 

राजद प्रत्याशी रहे तीसरे स्थान पर, जनसुराज ने दर्ज कराई उपस्थिति

राजीव पाण्डेय भभुआ कैमूर। प्रदेश की हॉट पॉलिटिकल सीट में शुमार रामगढ़ विधानसभा के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा ने दूसरी बार जीत दर्ज कर भगवा परचम लहराया। शनिवार को हुए मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव को 1362 मतों के अंतर से चुनावी मैदान में पटकनी दी। राजद के प्रत्याशी अजीत कुमार सिंह तीसरे स्थान पर रहे वही जनसुराज ने भी पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए उसके प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह चौथे स्थान पर रहे। इससे पहले 2015 में हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी राजद के अंबिका यादव को करीब 5800 मतों से हराकर पहली बार भगवा लहराया था। शनिवार को मोहनियां स्थित बाजार समिति में हुए मतगणना केंद्र पर सभी प्रमुख पार्टियों के समर्थकों की भीड़ जमा थी तथा मतगणना के रुझानों पर पैनी नजर रखे थे। प्रथम चरण के मतगणना से ही बसपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाना प्रारंभ कर दिया जबकि भाजपा के प्रत्याशी पीछा करते रहे। करीब पांचवे राउंड की मतगणना तक बसपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे। एक समय तो दोनों प्रत्याशियों के बीच अंतर करीब तीन हजार से अधिक मतों का हो गया था। लेकिन इसके बाद भाजपा के प्रत्याशी ने जोरदार वापसी करते हुए मतों के अंतर को कम करना प्रारंभ कर दिया और सातवें राउंड की मतगणना के बाद बढ़त बनाने लगे। इसके बाद भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों के मतों में शह मात का खेल प्रारंभ हुआ जो अंतिम राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी के 1362 मतों के विजय से समाप्त हुआ। जैसे ही विजय की औपचारिक घोषणा हुई भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। जगह जगह पटाखे फोड़े जाने लगे और मिठाइयां बांटी जाने लगी।

 राजद को तीसरे स्थान से करना पड़ा संतोष

भभुआ।  राजद के कब्जे से रामगढ़ विधानसभा की सीट निकल गई और राजद प्रत्याशी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। यदि देखा जाए तो रामगढ़ विधानसभा सीट राजद की परंपरागत सीट रही है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह 1985 से 2009 तक इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 2009 में हुए उपचुनाव में राजद के ही प्रत्याशी अंबिका यादव सीट पर कब्जा बरकरार रखने में सफल रहे। पुनः 2010 में हुए उपचुनाव में अंबिका यादव राजद से प्रत्याशी के रूप में निर्वाचित हुए थे। 2015 में हुए चुनाव में पहली बार भाजपा के अशोक कुमार सिंह राजद के अंबिका यादव को पराजित किए थे। 2020 में हुए चुनाव में राजद के पाले में पुनः यह सीट आ गई। राजद प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बसपा प्रत्याशी अंबिका यादव को कांटे की टक्कर में दो सौ मतों से भी कम अंतर से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार सिंह तीसरे स्थान पर चले गए। सुधाकर सिंह के लोकसभा के लिए निर्वाचित होने पर खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने दूसरी बार सीट पर कब्जा जमा लिया। बसपा दूसरे स्थान पर रही जबकि राजद के प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। यदि कुल प्राप्त मतों को देखा जाए तो भाजपा को 62257 मत, बसपा को 60895 मत वही राजद को महज 35852 मत प्राप्त हुए। जनसुराज पार्टी पहली बार चुनाव में प्रतिभाग करते हुए 6513 मत प्राप्त कर चौथे स्थान पर रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000