
हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर दी बधाई !



बीआरएन बक्सर । हर्षवर्धन सिंह को जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे , प्रिंस बजरंगी ,रवि राज, राघवेंद्र उज्जैन, जयप्रकाश सिंह,आजाद राठौर,अभिषेक पटेल, सुरेंद्र पासवान, अनिरुद्ध तिवारी, रविकांत कुशवाहा, विमलेंद्र कुमार बबलू एवं हरिशंकर दुबे ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। बता दे की जदयू महासचिव आफाक अहमद खान ने पत्र जारी करते हुए बताया था की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने हर्षवर्धन सिंह को पार्टी संगठन को और सशक्त बनाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव के रूप में नियुक्त किया है। इस मनोनयन से जदयू कार्यकर्ताओं के साथ साथ कई सामाजिक व व्यवसायिक लोगों मे खुशी है। व्यवसायी और समाजसेवी रविराज ने बताया की हर्षवर्धन जी बहुत सुलझे व्यक्ति है। उनको राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर जदयू को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।












