
भारत का संविधान विविधता और एकता का है प्रतीक – भोला सिंह (भाजपा जिलाध्यक्ष)
बीआरएन बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के जिला ईकाई के द्वारा कोईरपुरवा स्थित सीटी पैलेस में मंगलवार को “संविधान दिवस” मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने संविधान निर्माण के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को नमन करते हुए संविधान के मूल पाठ को वितरित किया। जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में संविधान निर्माताओं को याद करते हुए कहा की भारत का संविधान हमारी विविधता और एकता का प्रतीक है। पिछले 75 वर्षों में देश ने अनेक क्षेत्रों में प्रगति की है। उन्होने महिला सशक्तिकरण और जनसुविधाओं पर सरकार के फोकस को रेखांकित किया और तीनों स्तम्भों कार्यपालिका, विधायिका और न्यायपालिका के सामूहिक प्रयासों पर जोर देते हुए समस्त देशवासियों को राष्ट्रीय संविधान दिवस की शुभकामनाएं दी।
उक्त मौके पर मनोज कुमार पांडेय, संत कुमार सिंह,मीना सिंह कुशवाहा , पूनम देवी,सुधा गुप्ता, इंदु देवी,हिरामन पासवान,संध्या पाण्डेय, रमेश वर्मा, दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही,आशु राय, भास्कर सिंह, महावीर गुप्ता, सुनील कुमार तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।