
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजपुर प्रखंड में हुआ 60 प्रतिशत मतदान..
बीआरएन, बक्सर: राजपुर में पैक्स का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न भी हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान की प्रक्रिया निर्धारित समय सात बजे से शुरू हो गई। हालांकि मतदाता मतदान करने को लेकर अहले सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध होते दिखे। कुल मिलाकर राजपुर प्रखंड के सभी 19 पैक्सों में से 17 पैक्सों में मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि राजपुर प्रखंड के सभी पैक्सों में 60 प्रतिशत मतदान हुए है। मतदान के बाद समय से मतपेटी भी प्रखंड मुख्यालय में पहुंचना शुरू हो गया। सभी मतपेटी को बज्रगृह में जमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि मतगणना बुधवार को होगी जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

बीडीओ ने राजपुर प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर शांति व्यवस्था बहाल करने को लेकर मतदाताओं से किया अपील
राजपुर प्रखंड के विभिन्न पैक्सों के मतदान केंद्रों पर चुनाव का कार्य शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। इसको लेकर बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार की पैनी नजर मतदान केंद्रों पर रही।इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के दुल्फा , रसेन, कैथहरकला, नागपुर, खीरी, धनसोई, समहुता, खरहना समेत अन्य पैक्सों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की मतदाताओं से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील भी किया।

मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर पहुंचाने के लिए उम्मीदवारों के द्वारा वाहनों की थी व्यवस्था
पैक्स चुनाव 2024 में मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर पहुंचाने के लिए सुबह से ही गांवों में वाहनों की आवागमन होती रही। उम्रदराज मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर पहुंचने में कोई परेशानी न हो इसको देखते हुए खासकर पैक्स अध्यक्ष के उम्मीदवार अपने मतदाताओं को मतदान कराने के लिए अपनी वाहनों को गांव गांव भेजकर मतदान केंद्रों पर लाते रहे। जब तक कि मतदान की प्रक्रिया संपन्न नहीं हुई। कोई मतदाता मतदान करने से वंचित न हो इसको लेकर सभी उम्मीदवार काफी अलर्ट दिखे।

मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की रहा कड़े इंतजाम
राजपुर में पैक्स चुनाव को लेकर सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिसकर्मी मतदाताओं की आधार व अन्य पहचान पत्र की जांच करने के बाद ही मतदान केंद्र के अंदर प्रवेश करने दे रहे थे। मतदान के दौरान कोई शांति भंग न करे। इसको लेकर मतदान केंद्रों पर पुरुष तथा महिला सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। साथ ही पुलिस प्रशासन के द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही थी।















