
राजपुर प्रखंड के पैक्स चुनाव में किसी ने लगाई हैट्रिक तो किसी ने गंवाई कुर्सी…
बीआरएन,: बक्सर: राजपुर में पैक्स चुनाव का परिणाम जैसे ही आना शुरू हुआ वैसे ही विजयी उम्मीदवारों के समर्थक नारेबाजी करते हुए उछलने लगे। पैक्स अध्यक्ष के चुनाव परिणामों पर ध्यान दिया जाय तो बारूपुर पैक्स से भरत सिंह 519 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार बिंदा देवी को 151 मतों से पराजित किया, मंगराव पैक्स से राजेश उर्फ बब्लू सिंह 905 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। उन्होंने निवर्तमान सह प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार संतोष उर्फ नन्हे राय को कांटे की टक्कर में 16 मतों से पराजित किया।
नागपुर पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद से अंगद सिंह 618 मत पाकर चौथी बार विजयी घोषित किए गए। यहां पर बबलू सिंह को 463, रणजीत कुमार राम को 44 और गीता देवी को 23 मत प्राप्त हुए है।
खीरी पैक्स में पैक्स अध्यक्ष रामाशंकर राय भी 393 मत पाकर चौथी बार विजयी घोषित किए गए। यहाँ पर विमलेश सिंह को 240 मत, मनोज सिंह को 253 मत व कामेश्वर सिंह को 231 मत प्राप्त हुए है। जबकि अकबरपुर पैक्स में उमेश राय भी चौथी बार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 557 मत पाकर निर्वाचित घोषित किए गए है। यहां पर सरोज चौहान को 381 मत व मंजू देवी 65 को मत प्राप्त हुए है। तियरा पैक्स में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सरिता देवी पति धर्मेंद्र सिंह 749 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए है। यहां पर विजय बहादुर को 181 मत व राजेश राय को 115 मत प्राप्त हुए है। देवढ़िया पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद से धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा 883 मत पाकर विजयी घोषित किए गए है। उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार अवधेश कुमार साह को 447 मत प्राप्त हुए है। वहीं राजपुर पैक्स से विपिन बिहारी सिंह 981 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए है। उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार रबिन्द्रनाथ उर्फ सल्लू सिंह को 550 मत प्राप्त हुए है। हरपुर पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए शैलेश दुबे 916 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए है। उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार पिन्टू राय को 654 मत प्राप्त हुए है। रसेन पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद से देवेंद्र शुक्ला 545 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। इनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार मोहम्मद नसीम को 332 मत व सम्भु पांडेय को 96 मत प्राप्त हुए है। उधर बन्नी पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद से अनिल सिंह 1109 मत पाकर विजयी घोषित किए गए है। इनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार ब्रजेश सिंह को 603 मत प्राप्त हुए है। धनसोइ पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद से रवि भूषण सिंह 915 मत पाकर विजयी घोषित किए गए है, इनके प्रतिद्वंद्वी बिनोद सिंह को 461 मत प्राप्त हुए। वहीं खरहना पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद के लिये जय प्रकाश पांडेय विजयी घोषित किए गए है। जय प्रकाश पांडेय को 1028 मत, मनोज सिंह को 709 मत और राजेन्द्र सिंह को मत 190 मत प्राप्त हुए है। दुल्फा पैक्स से कांटे की टक्कर में हेवन्ति देवी, मटकीपुर पैक्स से अशोक तिवारी व कैथहरकला पैक्स से विनोदानन्द ओझा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए विजयी घोषित किए गए है।समहुता पैक्स से पैक्स अध्यक्ष पद के लिये ओमप्रकाश साह विजयी घोषित किए गए है। ओमप्रकाश साह को 1003 मत, श्री निवास पाठक को 498 मत और संजय चौधरी को 385 मत प्राप्त हुए है।