♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अयोध्या से निकली श्रीराम बारात का भाजपा नेता अमित पांडेय ने बक्सर मे किया स्वागत ..

कलयुग में मिलती है सतयुग देखने की झलक। – अमित पांडेय 

बीआरएन बक्सर। अयोध्या से निकली भगवान श्री राम की बारात का बक्सर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या से चलकर माता सीता के मायके जनकपुर तक जाने वाले श्रीराम के बारातियों का रात्रि पड़ाव महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि बक्सर में हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान श्री राम के नारे भी लगाये। बता दे की यह बारात 51 पवित्र तीर्थ स्थलों का जल लेकर अयोध्या से निकलकर जनकपुर के लिए जा रही है। भगवान श्रीराम और माता सीता की प्रतिमा के साथ बड़ी संख्या में भक्त श्री राम बारात में शामिल हो रहे हैं।

 

गुरूवार को प्रातःकाल मे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडे के द्वारा श्रीरामचंद्र के बरातियों का स्वागत-सत्कार कार्यक्रम महंत राजाराम शरण दास महाराज के सानिध्य में श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में किया गया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संयोजक कन्हैया पाठक , विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष अजय वर्मा,राजीव नयन चौबे , सौरभ चौबे , विनय पांडे , अंकित पांडे अनिल राणा सहित कई लोग मौजूद रहे।भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडे ने बारातियों का स्वागत करते हुए कहा की भगवान श्रीराम की बारात में कलयुग में मिलती है सतयुग देखने की झलक।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000