
दूसरी बार मंडल अध्यक्ष बने अमित कुमार को किया गया सम्मानित ..
बीआरएन बक्सर। विधानसभा के बक्सर ग्रामीण मंडल में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के सम्मान एवं दायित्व के संबंध में मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष संत कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को एक बैठक की गयी। आगामी विधानसभा को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व ने ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष पद पर दीपक कुमार सिंह उर्फ अमित सिंह को दूसरी बार मनोनीत किया है। उक्त बैठक में मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया एवम साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की जिम्मेवारी उनके कंधों पर सौंपी गई। मंडल अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने अपने संबोधन में उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़कर अभिवादन किया और किए गए सम्मान को स्वीकार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने हम पर भरोसा कर पुनः दोबारा मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है । इसके लिए प्रदेश नेतृत्व को धन्यवाद धन्यवाद है। उन्होने आगे कहा की सौंपी गई जिम्मेवारी को बखूबी निर्वहन करने का अथक प्रयास करेंगे। । उक्त सम्मान समारोह में जनार्दन राय, हिमांशु चतुर्वेदी, सतीश चंद्र त्रिपाठी, निर्भय राय, मनोज पांडेय ,अनिल पांडेय ,सुशील राय, पिंटू चौबे, सुनील सिंह, आशानंद सिंह, चुन्नू राय, संतोष कुशवाहा ,गोरख राय, सुनील कुमार तथा जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।