♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा नेता अमित पांडेय ने आयोजित किया मैत्री भोज सह कंबल वितरण समारोह 

नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों को भी किया सम्मानित 

बीआरएन बक्सर। मकर संक्रांति एवम रामलला प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बक्सर आईटीआई मैदान में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडे के द्वारा सोमवार को मैत्री भोज सह कंबल वितरण एवं नवनिर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह एवम मंच संचालन दुर्गेश उपाध्याय ने किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथी भाजपा प्रदेश महामंत्री सह् बक्सर लोकसभा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी एवम विशिष्ट अतिथि के रूप मे बिहार सरकार के पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडे ने कहा कि वह हमेशा बक्सर का बेटा बनकर सभी लोगों की सेवा करता रहेंगे। वह हर सुख दुख में बक्सर की जनता के साथ खड़ा रहने का आश्वासन देते है।

इस दौरान उन्होने जिलेभर से आये भाजपा के सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को अंग वस्त्र देकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होने हजारों तादाद में पहुंचे बुजुर्गों, असहायों , दिव्यांगों तथा महिलाओं मे कंबल वितरण कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संयोजक कन्हैया पाठक, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा, हम पार्टी के जिलाध्यक्ष बलराम कुशवाहा, लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह , जदयू के जिला महासचिव जितेंद्र सिंह, विमलेंद्र कुमार , राजवंश सिंह, कतवारू सिंह, पूनम रविदास, मीना सिंह कुशवाहा ,इंदु देवी, मनोज पांडे ,अनिल पांडे ,मिठाई सिंह ,दिनेश सिंह ,लाला सिंह, संजय सिंह राजनेता ,पारस मिश्रा, धनंजय मिश्रा ,धनंजय राय, जयप्रकाश राय ,श्रीकांत तिवारी, आजाद सिंह ,शीला त्रिवेदी, विवेक चौधरी ,अभिनंदन सिंह, रेड क्रॉस सचिव श्रवण तिवारी, अनिल दुबे ,अमित मिश्रा, सौरभ तिवारी ,राहुल दुबे, निशिकांत पांडे, सौरभ चौबे, विकी पांडे, अनिल राणा ,मोहित तिवारी, अंकित पांडे , अभिषेक मिश्रा सहित अनेकों उपस्थित रहे।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000