
धनसोई के सिसौंधा में दही चूड़ा मैत्री भोज में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक !
बीआरएन बक्सर: समहुता पंचायत के सिसौंधा गांव में बुधवार को मकर संक्रांति के उपलक्ष्य एवं जनप्रतिनिधियों के सम्मान में दही-चूड़ा का मैत्री भोज का आयोजन सिसौंधा के पूर्व सैनिक सुमेर सिंह द्वारा किया गया। मैत्री भोज में राजपुर विधायक विश्वनाथ राम, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला, पूर्व मुखिया मनोज साह, मुखिया प्रतिनिधि अजीत यादव, अमित सिंह, समाजसेवी बीरेंद्र सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि बलिराम सिंह, अप्पू यादव, सुनील सिंह, केशो सिंह, हृदयानंद सिंह, सिद्धनाथ सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। सभी आगत अतिथियों का स्वागत पूर्व सैनिक सुमेर सिंह द्वारा माल्यार्पण एवं पगड़ी बांध कर किया गया। इस दौरान विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि सनातन संस्कृति हमें त्योहारों के माध्यम से सर्वधर्म समभाव, आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे का संदेश देती है। वही पूर्व मंत्री निराला ने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व न केवल हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में भाईचारे और एकता का भाव भी मजबूत करते हैं।