♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की बैठक मे संगठन की मजबूती एवम उचित राजनीतिक भागीदारी की हुई पुरजोर चर्चा! 

नगर अध्यक्ष बने संतोष प्रजापति, उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, और सचिव राज किशोर

बीआरएन व्यूरो,  बक्सर। 

बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति जिला शाखा बक्सर के तत्वाधान में स्थानीय गोयल धर्मशाला के प्रांगण में रविवार को प्रजापति समाज के संगठन की मजबूती एवम राजनीतिक भागीदारी के सवाल को लेकर एक सभा का आयोजन किया गया।सभा की अध्यक्षता संजय कुमार प्रजापति तथा संचालन रामचीज प्रजापति ने किया। सभा में इस बात की जोरदार चर्चा हुई कि आजादी के बाद से अब तक प्रजापति समाज राजनीतिक दलों एवम सरकार की उपेक्षा का शिकार होता आया है । माटी कला बोर्ड की स्थापना की मांग भी सरकार से करने की उठी। आगामी लोक सभा एवम विधान सभा चुनाव में अगर उचित राजनीतिक हिस्सेदारी नही मिलती है तो प्रजापति समाज अपना प्रत्याशी खुद उतारेगा तथा लोकतंत्र में अपनी भागीदारी के लिए संघर्ष करेगा।

सभा मे मुख्य रूप से डॉ सुरेंद्र प्रजापति , अशोक प्रजापति, उपेंद्र प्रजापति ,सुनील कुमार प्रजापति, महेंद्र प्रसाद , अमरनाथ प्रजापति, जितेंद्र कुमार प्रजापति , मुन्ना प्रजापति , नवीन प्रकाश, जगनारायण प्रसाद , महेंद्र प्रसाद संतोष कुमार प्रजापति , अमित प्रजापति , गोरखनाथ प्रजापति, रामनाथ प्रजापति, मदन प्रजापति, गुप्तेश्वर प्रजापति , राम जी प्रजापति , शिव मुन्नी प्रजापति इत्यादि लोगों ने भाग लिया।

प्रजापति समाज के द्वारा बक्सर नगर अध्यक्ष के रूप में संतोष प्रजापति, उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, सचिव राज किशोर जी, संगठन सचिव अभय प्रजापति रामनाथ प्रजापति, बबलू प्रजापति तथा अमरेंद्र कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार प्रजापति शिक्षक, मीडिया प्रभारी मोहन प्रजापति, संरक्षण करता श्री शिव मुनि प्रजापति शिक्षक, सदस्य के रूप में आदित्य प्रजापति, मदन प्रजापति, रमाशंकर प्रजापति इत्यादि लोगों का चयन किया गया ताकि नगर संगठन मजबूत हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000