♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भूमि विवाद के निपटारे को धनसोई थाना में लगा जनता दरबार की गई सुनवाई…

बीआरएन बक्सर : भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को धनसोई थाना में जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार में फरियादी जमीन संबंधी विवादों को सुलझाने थाना पहुंचे थे। ज्ञात हो कि डीएम व एसपी के निर्देश पर सभी थानों में प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगाया जाता है।

इस दौरान जनता दरबार में कुल चार जमीनी विवाद के मामले आए, जिसमें दोनों मामले का निष्पादन आन द स्पाट कर दिया गया।थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह एवं अंचलाधिकारी डॉ. शोभा कुमारी, राजस्व कर्मचारी राहुल पाल, जयप्रकाश कुमार कुमार की मौजूदगी में लगाए गए जनता दरबार में थाना क्षेत्र के ककरिया, बन्नी, धनसोई बाजार, सहित अन्य गांव से कई लोग अपनी-अपनी जमीन से संबंधित समस्याओं के लेकर पहुंचे थे। इस दौरान जमीनी विवाद को लेकर मौके पर दर्जनों फरियादी जनता दरबार में आए हुए थे। इस दौरान राजस्व कर्मचारी एवं थानाध्यक्ष ने बारी-बारी से लोगों की समस्याओं को सुना और दस्तावेजों की जांच कर ऑन द स्पॉट करवाई किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000