♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

बक्सर विधानसभा से एनडीए उम्मीदवार आनन्द मिश्रा ने भरा नामांकन, विशाल जनसमर्थन के साथ दिखा ताकत का प्रदर्शन

बीआरएन बक्सर ।  एनडीए समर्थित भारतीय जनता पार्टी के युवा और चर्चित नेता आनन्द मिश्रा ने शुक्रवार को बक्सर विधानसभा सीट से औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। मिश्रा का नामांकन जुलूस शहर के ऐतिहासिक किला मैदान से आरंभ होकर अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय तक पहुँचा, जिसमें भारी संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया और माहौल को चुनावी जोश से भर दिया।


नामांकन से पहले किला मैदान में एक भव्य सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सदर विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से हज़ारों की संख्या में लोग, विशेष रूप से महिलाएँ और बुजुर्ग माताएँ-बहनें शामिल हुईं। श्री मिश्रा ने मंच से सभा को संबोधित करते हुए सभी माताओं और बहनों के चरणों में झुककर आशीर्वाद लिया और अपने भाषण की शुरुआत की।
सभा की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन का दायित्व शिव जी खेमका ने निभाया।
अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने कहा, बक्सर को बिहार के मानसपटल पर गौरवपूर्ण स्थान दिलाना ही मेरा लक्ष्य है। मैं केवल आपका प्रतिनिधि हूँ, इस चुनाव को आपको—माताओं, बहनों, भाइयों और अभिभावकों को लड़ना है। हमारा प्रयास रहेगा कि ऐसे कार्य करें कि भविष्य में आपके सामने शर्मिंदा न होना पड़े। सभा में एनडीए के सभी प्रमुख जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नेता और स्थानीय जनता भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मिश्रा को मिल रहे व्यापक जनसमर्थन ने इस बात के संकेत दिए कि बक्सर विधानसभा चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प और अहम होने वाला है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000