♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

किसान पार्टी के पंकज कुमार पाण्डेय ने किया बक्सर सदर सीट से नामांकन

बीआरएन बक्सर । विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में किसान पार्टी के उम्मीदवार पंकज कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को सदर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन प्रक्रिया के दौरान पंकज पाण्डेय के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की बड़ी संख्या मौजूद रही। उन्होंने जुलूस के रूप में नामांकन स्थल तक पहुंचकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। पाण्डेय ने नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य किसानों, मजदूरों और आम जनता की आवाज को विधानसभा तक पहुंचाना है।

 

उन्होंने आगे कहा कि बक्सर की धरती पर किसान आज भी उपेक्षित है। हमारी पार्टी का उद्देश्य है कि किसानों को उनका हक दिलाया जाए, युवाओं को रोजगार मिले और भ्रष्टाचारमुक्त प्रशासन स्थापित हो।पंकज कुमार पाण्डेय पिछले कुछ वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और बक्सर क्षेत्र में अपनी सादगी व जनसेवा के लिए पहचाने जाते हैं। उनके अनुसार, किसान पार्टी किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता में रखकर एक नया राजनीतिक विकल्प देने के लिए मैदान में उतरी है।चुनाव प्रचार की तैयारियों को लेकर उन्होंने बताया कि वे गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाएंगे और जनता से सीधा संवाद करेंगे।बक्सर सदर सीट पर इस बार मुकाबला रोचक माना जा रहा है, जहां पारंपरिक दलों के साथ-साथ अब किसान पार्टी जैसे विकल्प भी चुनावी रणभूमि में उतर चुके हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000