♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान देश के आर्थिक इतिहास में अविस्मरणीय- डाॅ मनोज पांडेय

बीआरएन बक्सर।   जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शुक्रवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व वित्त मंत्री एवं भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉ. मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर एक सादे एवं गरिमामय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने की। समारोह की शुरुआत डॉ. मनोज पांडे द्वारा डॉ. मनमोहन सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।


अपने संबोधन में डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह विश्व के उन विरले अर्थशास्त्रियों में से थे, जिन्होंने अपने ज्ञान, दूरदर्शिता और विवेकपूर्ण निर्णयों से भारत की अर्थव्यवस्था को सशक्त आधार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने अपने कार्यकाल में कभी भी देश की आर्थिक मजबूती से समझौता नहीं किया। डॉ. पांडे ने आगे कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की कथनी और करनी में अद्भुत सामंजस्य था। आर्थिक सुधार, उदारीकरण और वैश्विक मंच पर भारत की साख को मजबूत करने में उनका योगदान ऐतिहासिक रहा है। एक अर्थशास्त्री, प्रशासक और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा।


उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए डॉ. मनमोहन सिंह का आजीवन समर्पण, उनकी सादगी, ईमानदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भोला ओझा, योगी नारायण मिश्रा, बबन तुरहा, दिवाकर सेठ, राकेश यादव, राजू यादव, ईश्वर चंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र चौबे, दीनबंधु यादव, कुशल राम, दिनेश राम सहित कई प्रमुख कांग्रेसजन उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000