♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

तारा शिव शंकर डिग्री कॉलेज तियरा में स्नातक सेमेस्टर-1 परीक्षा शुरू

बीआरएन बक्सर।  राजपुर प्रखंड अंतर्गत तारा शिव शंकर डिग्री कॉलेज तियरा,में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा द्वारा जारी निर्देश के आलोक में स्नातक सेमेस्टर–1 सत्र (2025–29) की वार्षिक परीक्षा आज से प्रारंभ हो गई। महाविद्यालय में विश्वविद्यालय द्वारा कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें कॉलेज कोड–510 जनता कॉलेज धनसोंई, 520 चाणक्य एकेडमी महिला महाविद्यालय सरेंजा तथा 527 अमरनाथ मिश्रा डिग्री महाविद्यालय शामिल हैं।

 

परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में मेजर कोर्स हिंदी, उर्दू, संस्कृत, इतिहास, मनोविज्ञान, अर्थशास्त्र, नागरिक शास्त्र एवं गृह विज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि द्वितीय पाली में अकाउंट की परीक्षा संपन्न कराई गई। परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

महाविद्यालय के प्राचार्य धनंजय कुमार पांडे ने बताया कि कुल 444 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 22 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा संचालन में शिक्षक रवि कुमार पाण्डेय, बासु देव गुप्ता, अजित साह, आयुषी कुमारी, रंभा कुमारी, सुनीता कुमारी, शोभा कुमारी, कंचन कुमारी, अंकित पासवान तथा रमन सिंह सहित अन्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000