♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत विद्यालयों के बीच शैक्षणिक परिभ्रमण

बीआरएन बक्सर। ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत प्लस डीपी उच्च विद्यालय उनवास के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उच्च माध्यमिक विद्यालय इंदौर का शैक्षणिक परिभ्रमण किया। इस अवसर पर आगंतुक शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में आयोजित चेतना सत्र से लेकर विद्यालय बंद होने तक की विभिन्न शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।परिभ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने कक्षा शिक्षण की पद्धति, प्रयोगशाला कार्य, विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था एवं नवाचार आधारित शैक्षणिक गतिविधियों का गहन अवलोकन किया। इससे विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला।

उच्च माध्यमिक विद्यालय इंदौर के प्रधानाध्यापक किशोर कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक आदान-प्रदान से विद्यार्थियों के बीच आपसी समन्वय सुदृढ़ होता है तथा सीखने की प्रक्रिया को नई दिशा मिलती है। उन्होंने बताया कि ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक नवाचारों से परिचित कराना, उनमें अनुशासन की समझ विकसित करना तथा प्रयोगशाला एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना है।इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के शिक्षकों के बीच शैक्षणिक अनुभवों का आदान-प्रदान भी हुआ, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार को लेकर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम को शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायी बताया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000