♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

अधिकारों के प्रति उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे डॉ. श्रवण कुमार तिवारी

पटना में आयोजित एकदिवसीय उपभोक्ता संरक्षण कार्यशाला में बक्सर से रहे शामिल

जागृति ऐप और शिकायत नंबर 1915 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर दिया विशेष जोर

बीआरएन बक्सर।  उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पटना में एकदिवसीय उपभोक्ता संरक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पूर्वी राज्यों से जुड़े उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से मंथन किया गया। साथ ही डिजिटल माध्यमों के जरिए उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निपटारे की प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। कार्यशाला में बक्सर जिले से जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्य डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपभोक्ता हितों की रक्षा, ई-जागृति पोर्टल के उपयोग, उपभोक्ता न्याय प्रक्रिया को सरल बनाने तथा डिजिटल बाजार में उपभोक्ताओं के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।इस अवसर पर डॉ. श्रवण कुमार तिवारी ने कहा कि उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बक्सर जिले में उपभोक्ता जागरूकता अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि आम लोग अपने अधिकारों को समझ सकें और किसी भी प्रकार की ठगी या अनियमितता के खिलाफ आवाज उठा सकें।

डॉ. तिवारी ने विशेष रूप से जागृति ऐप और उपभोक्ता शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1915 के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इन डिजिटल माध्यमों के जरिए उपभोक्ता घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं और समयबद्ध समाधान प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि जागृति ऐप और 1915 हेल्पलाइन के प्रभावी उपयोग से बक्सर जिले में उपभोक्ता संरक्षण व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा उपभोक्ताओं को शीघ्र और पारदर्शी न्याय मिल सकेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000