
भारत रत्न ठाकुर जी की 102वीं जयंती समारोह आयोजित, जननायक के विचारों को किया गया नमन
बीआरएन बक्सर। भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती समारोह का आयोजन शहर के वृंदावन वाटिका परिसर में शनिवार को भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संदेश के विधायक राधा चरण सेठ तथा डुमरांव के विधायक राहुल कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि गुदड़ी के लाल, बेजुबानों की जुबान और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना ही जननायक ठाकुर जी का मूल उद्देश्य था। ऐसे महान समाज सुधारक और लोकतंत्र के सच्चे नायक को शत-शत नमन करता हूं। मुख्य अतिथि संदेश विधायक राधा चरण सेठ ने कहा कि जननायक ठाकुर जी धारा के विपरीत चलने वाली राजनीति के प्रतीक थे। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता की जो अलख जगाई, वह आज भी प्रासंगिक है और नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक है।
डुमरांव विधायक राहुल कुमार सिंह ने कहा कि जननायक ठाकुर जी आज की राजनीति के लिए आदर्श हैं। उनके विचार और संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं, जिन्हें अपनाकर ही सच्चे लोकतंत्र की स्थापना संभव है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जदयू जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि बिहार की लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां और संगठन किसी न किसी रूप में जननायक ठाकुर जी के आदर्श, विचार और सिद्धांतों के इर्द-गिर्द ही अपनी राजनीति को आगे बढ़ाती हैं। जयंती समारोह में जिला बीस सूत्री सदस्य संजय सिंह राजनेता, जदयू जिला प्रवक्ता संतोष चौधरी, जदयू नेता धर्मेंद्र ठाकुर, विनोद ठाकुर, हीरालाल निषाद, सुरेश चौहान, राजेश कुशवाहा, रोहित ओझा, संतु पटेल, अभिषेक पटेल, मोहन चौधरी, संजय सिंह मझरिया, परशुराम तत्त्व, फूटीचंद कुशवाहा, अजय चंद्रा लोधी, दिनेश सिंह, विमलेंद्र कुमार, बबलू, लाल बहादुर महतो, दुर्गावती देवी, सत्य प्रकाश तिवारी, रमेश पासवान, जयप्रकाश चौधरी, भोला यादव, संदीप पंकज, मानसिंह, सत्यानंद कुशवाहा, निर्मल चौधरी, निर्मल पासवान, मंटू उपाध्याय, राघवेंद्र सत्येंद्र चौधरी सिंह, उत्तम तिवारी, छोटे सिंह, चेतेश्वर गोंड, विजय कुशवाहा, संदीप ठाकुर, कृष्ण सिंह, कमलेश गुप्ता, नित्यानंद द्विवेदी, बृजेश यादव, अरुण ओझा, संतोष मिश्रा, अरुण सिंह, हरेंद्र सिंह, मारकंडे पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।समारोह का समापन जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण एवं उनके आदर्शों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।
















