♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

पंचमुखी महावीर मंदिर के सामने चाय दुकान लगाने वाले हरेंद्र गुप्ता अचानक लापता … तलाश जारी

बीआरएन बक्सर।   शहर के वार्ड संख्या 18 स्थित कोइरपुरवा मोहल्ला निवासी हरेंद्र प्रताप प्रसाद गुप्ता (55 वर्ष) मंगलवार की शाम अचानक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार के सदस्यों में हड़कंप और गहरी चिंता का माहौल बना हुआ है।परिजनों के अनुसार, हरेंद्र प्रताप प्रसाद गुप्ता मंगलवार शाम तक अपने घर पर ही मौजूद थे। करीब शाम 7 बजे के बाद जब वे घर में दिखाई नहीं दिए, तो पहले परिजनों ने आसपास खोजबीन शुरू की। काफी प्रयासों के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका।पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि मोहल्ले के साथ-साथ परिचित स्थानों पर भी तलाश की गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। घटना के बाद से परिवार गहरे तनाव में है और अनहोनी की आशंका से चिंतित है।

गौरतलब है कि हरेंद्र गुप्ता मेन रोड स्थित पंचमुखी महावीर मंदिर के सामने चाय की दुकान चलाते हैं और क्षेत्र में एक शांत एवं मिलनसार व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं।परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को उनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल परिवार या स्थानीय प्रशासन को सूचित करें।

पुत्र सोनू का मो. न. – 7004923223

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000