
राज कोचिंग सेंटर बक्सर ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
मैट्रिक में 75% और इंटर अंग्रेजी में 80% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को किया गया सम्मानित
बीआरएन बक्सर। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों को रविवार को कोचिंग प्रांगण में आयोजित एक सादे समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंटरमीडिएट (अंग्रेजी) में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 100 विद्यार्थियों तथा मैट्रिक में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले करीब 50 विद्यार्थियों को मोमेंटो एवं कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।

कोचिंग के निदेशक राजेश चौबे ने बताया कि मैट्रिक परीक्षा में कृष्णा कुमार (460 अंक), विवेक राज (452 अंक) एवं विवेक कुमार (405 अंक) सहित लगभग 50 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इस वर्ष भी कोचिंग का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।
इंटरमीडिएट (अंग्रेजी) में बैजू कुमार (94 अंक), मुन्नी कुमारी (91 अंक), हिमांशु कुमार (91 अंक) सहित सागर कुमार, शत्रुध्न पाण्डेय, रोहित, सुमित, अभिषेक एवं त्रिपुरारी समेत लगभग 100 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया।
निदेशक ने बताया कि यहां दशम वर्ग तक सभी विषयों की पढ़ाई कराई जाती है, जबकि इंटरमीडिएट में अंग्रेजी एवं हिंदी विषयों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
उल्लेखनीय है कि उसी दिन NDA परीक्षा होने के कारण कुछ विद्यार्थी समारोह में उपस्थित नहीं हो सके, जिन्हें बाद में सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. श्रीनिवास चतुर्वेदी, जितेंद्र मिश्रा, शिवदयाल पाण्डेय, अजय पांडे, ब्रजेश कुमार, मनीष कुमार, अनिल गुप्ता, रामू कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

















