♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

संविधान की ताकत से ही मिलेगा सामाजिक न्याय, ओबीसी को संगठित करना जरूरी – डॉ. मनोज पांडे

 अंबेडकर जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण, विचारों को किया याद

बीआरएन बक्सर ।  भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अंबेडकर चौक पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ओबीसी जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को स्मरण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विनोद कुमार मौर्य ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार बताया था। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही छुआछूत, भेदभाव और असमानता जैसी कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने बाबा साहेब के संघर्षों को याद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से समाज में समानता और न्याय की नई चेतना आई। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडे ने कहा कि भारतीय संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार और न्याय की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए संविधान में विशेष प्रावधान सुनिश्चित किए, जिन्हें आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी समाज की है।

डॉ. पांडे ने कांग्रेस पार्टी की सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि ओबीसी वर्ग को सशक्त बनाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। “जय भीम” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारों से अंबेडकर चौक गूंज उठा।

इस अवसर पर वीरेंद्र राम, त्रिजोगी नारायण मिश्रा, दीनबंधु राम, उदय कुमार सिंह, संतोष कुमार कुशवाहा, दिवाकर मिश्रा, संजय मौर्य, दीनबंधु यादव, मनीष कुमार कुशवाहा, मूलचंद राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडे ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000