♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

CBSE 10वीं रिजल्ट के बाद बक्सर में बड़ा ऐलान, बिरला ओपन माइंड्स स्कूल देगा 100% तक छात्रवृत्ति

बीआरएन बक्सर।  सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद बिरला ओपन माइंडस इंटरनेशनल स्कूल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह योजना विद्यार्थियों के प्राप्त अंकों के आधार पर पारदर्शी तरीके से लागू की जाएगी।

विद्यालय में विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी तीनों संकायों में प्रवेश लेने वाले 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थियों का 100 प्रतिशत प्रवेश शुल्क माफ किया जाएगा। वहीं 90 से 95 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत, 80 से 89 प्रतिशत तक 40 प्रतिशत, 70 से 79 प्रतिशत तक 30 प्रतिशत तथा 60 से 69 प्रतिशत तक 20 प्रतिशत शुल्क में छूट दी जाएगी।

विद्यालय प्रशासन के अनुसार कक्षा 11वीं में नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है, जबकि नियमित कक्षाएं 5 मई 2026 से प्रारंभ होंगी।विद्यालय में CBSE कक्षा 11वीं एवं 12वीं की पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी भी कराई जाएगी। विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए आईआईटी एवं नीट, मानविकी संकाय के लिए क्लैट एवं सिविल सेवा, तथा वाणिज्य संकाय के लिए सीए फाउंडेशन एवं सीयूईटी जैसी परीक्षाओं हेतु विशेष मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

विद्यालय विद्यार्थियों को उनके सपनों तक पहुंचाने के लिए है प्रतिबद्ध –

अंकुर राय (प्रबंध निदेशक)

विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अंकुर राय ने कहा कि यह छात्रवृत्ति योजना किसी आकर्षण का माध्यम नहीं, बल्कि मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की एक जिम्मेदार पहल है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सीमाएं किसी भी प्रतिभा की प्रगति में बाधा नहीं बननी चाहिए। विद्यालय विद्यार्थियों को उनके सपनों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने शैक्षणिक भविष्य को मजबूत बनाएं। प्रवेश व अधिक जानकारी हेतु विद्यालय ने अपना संपर्क नम्बर 91025 94777 जारी किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000