♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

जनजातीय गौरव दिवस पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित, रितिका, विवेक व काजल हुए पुरस्कृत

बीआरएन बक्सर। माय भारत के तत्वावधान में मंगलवार को राज कोचिंग सेंटर में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और देश के विकास में उनके योगदान पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रितिका कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं विवेक राज द्वितीय और काजल निराला तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उपस्थित लोगों ने उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक राजेश चौबे ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस हमें जनजातीय समाज के महापुरुषों के संघर्ष, बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान को याद करने का अवसर प्रदान करता है। उनके गौरवशाली इतिहास और विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में जागरूकता, सामाजिक समझ और देश की विविध सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में अजय कुमार पांडेय, अनिल गुप्ता, ब्रजेश कुमार, अरविंद वर्मा, मनीष कुमार और गणेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000