
जेई ने आठ लोगों को टोका फसाकर बिजली जलाते पकड़ ,किया जुर्माना
बी आर एन, संवाद सहयोगी,नावानगर(बक्सर)।
नावानगर बिजली जेई विपिन किशोर द्वारा बासुदेवा ओपी क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में छापेमारी किया गया।छापेमारी में आठ लोगों को टोका फसाकर बिजली जलाते पकड़ा गया।इसको लेकर जेई द्वारा आठों लोगों पर जुर्माना लगाते हुए बासुदेवा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।इसकी पुष्टि करते हुए जेई ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गोविंदपुर गांव में कुछ लोग गलत तरीके से बिजली जला रहे है.सूचना पर तत्काल टीम बनाकर छापेमारी किया गया छापेमारी में गोविंदपुर निवासी सुखदेव सिंह,मुन्ना सिंह,गुड्डू सिंह, विजेंद्र सिंह, शिवजी सिंह,वीरेंद्र राय,जयराम सिंह और उर्मिला देवी पति जयगोविंद सिंह को टोका फसाकर बिजली जलाते पकड़ा गया इसको लेकर सुखदेव सिंह पर 4494, मुन्ना सिंह पर 10004,गुड्डू सिंह पर 21746,बिजेंद्र सिंह पर 20880,शिवजी सिंह पर 9265,विजेंद्र राय पर 30271,जयराम सिंह पर 21903 और उर्मिला देवी पर 7047 रुपया का जुर्माना लगाते हुए बासुदेवा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।छापेमारी दल में मानव बल राहुल कुमार और चितरंजन सिंह शामिल रहे।वही दूसरी बिजली एसडीओ राकेश कुमार दुबे के नेतृत्व में नावानगर बिजली जेई विपिन किशोर, कनिय सारणी पुरुष सहित दो अन्य मानव बल के नेतृत्व में टीम बनाकर सिकरौल थाना के रेंका गांव में बिजली चोरी को लेकर छापेमारी किया गया।छापेमारी में रेंका गांव निवासी दुधारी साह के औद्योगिक परिसर में मीटर बाई पास कर 10 एचपी का मोटर चलाते पकड़ा गया।इसको लेकर दुधारी साह पर 2,66,565 रुपए का जुर्माना लगाते हुए सिकरौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।









