♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कुशल विकास केंद्र के सर्वश्रेष्ठ संचालन के लिए रामाशंकर सिंह हुए पटना में पुरस्कृत !

बिहार सरकार के सात निश्चय के तहत कुशल युवा कार्यक्रम का संचालन पिछले सात वर्षों से संस्था द्वारा किया जाता रहा है – रमाशंकर सिंह कुशवाहा

बीआरएन व्यूरो , बक्सर। 

राजधानी पटना के ज्ञान भवन में केवाईपी ओनर्स एसोसिएशन बिहार द्वारा आयोजित कुशल युवा संकल्प कार्यक्रम में बक्सर के उज्जवल महिला विकास केंद्र द्वारा संचालित कुशल युवा कार्यक्रम के बेहतर संचालन के लिए रामाशंकर सिंह को बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ,ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ,अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिता देवी ,भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता द्वारा मोमेंटो एवं मेडल देखकर सम्मानित किया गया । वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रमाशंकर सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय के तहत कुशल युवा कार्यक्रम का संचालन पिछले सात वर्षों से हमारी संस्था द्वारा किया जाता रहा है । अभी तक हमारे संस्थान से दो हजार एक सौ छात्र- छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया है और बिहार सहित देश में रोजगार प्राप्त कर अपना और अपने परिवार की देखरेख कर रहे हैं । कुशल युवा कार्यक्रम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरगामी सोच का परिणाम है कि आज गरीब से गरीब बच्चे व युवा कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त कर कंप्यूटर स्किल के साथ-साथ व्यवहार कुशल हो रहे हैं ।

 रमाशंकर सिंह ने आगे बताया कि यह पुरस्कार सभी प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं और सहकर्मियों के बदौलत ही मुझे प्राप्त हुआ है। मै सबका ह्रदय से आभारी हूं।उक्त कार्यक्रम में उज्जवल महिला विकास केंद्र के सभी पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।

बता दे कि रमाशंकर सिंह एक कुशल व प्रतिभावान के साथ साथ मिलनसार व्यक्ति है । वह सामाजिक कार्यों मे भी बढ चढ कर हिस्सा लेते है । वह राज्य सरकार के सात निश्चय के अंतर्गत स्थापित कुशल युवा कार्यक्रम चलाते है जिसे बिहार कौशल विकास मिशन से संबद्धता प्राप्त है । उनका संस्थान रामरेखाघाट रोड मे रेडक्रास भवन के पीछे स्थित है । उनके योग्य व कुशल संरक्षण मे हर साल युवा प्रशिक्षण लेकर विभिन्न विभागों मे कार्य कर रहे है । उनके संस्थान मे युवा न केवल कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त करते है बल्कि उनका पर्सनालिटी डेवलपमेंट भी होता है ।

 विकास केवाईपी ओनर्स एसोसिएशन बिहार द्वारा उनको सम्मानित किये जाने पर उन्हें जानने वाले बधाइयां देते हुए हर्ष प्रकट कर रहे है ।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000