
ताजा खबर—- पुलिस वाहन की चपेट में आने से युवक जख्मी
मोतीलाल चौधरी का 19 वर्षीय लड़का बुधन चौधरी घरेलू सामान लाने गया था , पुलिस वाहन मार दी टक्कर!
बक्सर , (धनसोई)।
धनसोई थाना क्षेत्र के खरहना गांव में मंगलवार की देर शाम पुलिस वाहन की चपेट में आने से एक 19 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस द्वारा जख्मी युवक को तत्काल धनसोई बाजार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जख्मी युवक के नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

वही इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस वाहन के चालक पर नशे में होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया और दुर्घटना में शामिल पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग करने लगे।
वही इस घटना की जानकारी देते हुए पीडिया टोला के ग्रामीण गुप्तेश्वर चौधरी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार की शाम को उस समय घटित हुई जब मोतीलाल चौधरी का 19 वर्षीय लड़का बुधन चौधरी खरहना से घरेलू सामान लाने के लिए हुआ था, इसी दौरान मील से आटा वगैरह लेकर घर जाने हेतु सामान को अपनी बाइक पर बांध रहा था, तभी बन्नी तियरा रोड की तरफ से तीव्र गति से आ रही पुलिस वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गया। हुई। इसके बाद पुलिस वाहन का चालक गाड़ी को लेकर भागने लगा। वही इस हादसे की सूचना मिलते ही खरहना एवं पीडिया टोला के ग्रामीणों ने पुलिस वाहन का पीछा करते हुए वाहन को सिसौंधा रोड में घेर कर गाड़ी के पहिए का हवा खोल दिए। तथा दोषी चालक को गिरफ्तार करने के साथ मुआवजा की मांग करने लगे। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि इसी एक वर्ष पूर्व बस की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई थी, जिसका मुआवजा आज तक नही मिला।














