♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

आईपीएस आनंद मिश्र के नेतृत्व में चल रही दस दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान की टीम का जगह जगह लोग कर रहे है स्वागत !

सुरक्षा जागरूकता अभियान का काफिला छठवें दिन पहुंचा  रामपुर! 

बीआरएन व्यूरो ,बक्सर। 

आईपीएस आनंद मिश्र के नेतृत्व में चल रही दस दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का काफिला छठवें दिन रामपुर पहुंच |बता दे कि यह जागरूकता अभियान 15 दिसम्बर से शुरु हुआ है जो 24 दिसम्बर तक चलेगा । इस जागरूकता अभियान में काफिले के साथ मुख्यतः एक रथ है , जिसमे लगे एल.इ.डी स्क्रीन पर आईपीएस आनंद मिश्र सड़क सुरक्षा के नियमो का अनुपालन करने के लिए लोगों से आग्रह कर रहे है ।

जागरूकता अभियान मे पांच बाइकर्स सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए संदेश देते हुए आगे बढ रहे है । इन बाइकर्स के नाम क्रमशः प्रकाश यादव, युवराज सिंह, गोविन्द उपाध्याय, अभिषेक सिंह, एवं अनमोल हैं। बुधवार को जागरूकता अभियान की टीम राजपुर, भलुहा, कुसरूपा, सरेंजा, महावीर स्थान और डेहरी के रास्ते रामपुर पहुंची। बीच बीच मे विभिन्न स्थानों पर जनता ने भव्य स्वागत करते हुए टीम का उत्साहवर्धन किया । साथ ही लोगों ने शपथ लिया कि वो सड़क सुरक्षा के नियमो का हर हाल मे पालन करेंगे।

ज्ञात हो कि सरकारी आंकड़ो के अनुसार बिहार में लगभग हर दिन 30 लोगों की जान सड़क दुर्घटना में चली जाती है। इस संख्या के बारे में जब आईपीएस आनंद मिश्र को पता चला तो वह दुःख प्रकट करते हुए निर्णय लिये की पूरे बक्सर क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान अनवरत चलाते रहेंगे । क्योंकि ये दुर्घटनाये शायद जानकारी के आभाव में होती है । वर्तमान में आईपीएस आनंद मिश्र असम के लखीमपुर जिले में बतौर एस.पी. तैनात है तथा उन्होंने अपने जिले में सड़क सुरक्षा के बारे में लोगो को काफी जागरूक किया है जिसके कारण लखीमपुर जिले में रोड एक्सीडेंट की संख्या पहले की तुलना काफी कम हो गयी है | चूंकि आईपीएस आनंद मिश्र बक्सर जिले के ही रहने वाले हैं इसलिए उनका ध्यान बक्सर पर विशेष रूप से है जो की गृह जिले के लिए स्वाभाविक है| आईपीएस आनंद मिश्र का मानना है कि हमारे यूथ हमारे देश के भविष्य है। उनकी जान सडको पर गवाने के लिए नही बनी है बल्कि देश के मान सम्मान को ऊँचा करने के लिए है। आईपीएस आनंद मिश्र ने समस्त बिहार वासियों से सड़क सुरक्षा के नियमो का अनुसरण करने का आग्रह किया । अगर सड़क पर वाहन चलाते है तो सीट बेल्ट जरुर पहने, बाइक पर चलते है तो हेलमेट जरूर पहने | कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रदीप सिंह, मनोज त्रिगुण, राहुल शर्मा, सत्येन्द्र सिंह,बिरेन्द्र पाण्डेय, भूपेंद्र कुमार, विकास यादव, प्रदीप कुमार यादव आदि की भूमिका प्रमुख रही।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000