♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक मे कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह को लेकर हुई चर्चा 

बीआरएन व्यूरो , बक्सर

भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला कार्य समिति की बैठक स्थानीय किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष विवेक चौधरी की अध्यक्षता मे की गयी। वही इस बैठक का संचालन भाजपा के जिला मंत्री दिलीप चंद्रवंशी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री साहेब शाह और हिमांशु चतुर्वेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मे दीप प्रज्वलित करने के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री साहेब साह ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सभी 40 सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगी। साथ ही 2025 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 24 जनवरी को पटना के मिलर हाई स्कूल के मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह भव्य रूप से मना रही है , जिसमे प्रमुख राष्ट्रीय नेतागण उपस्थित रहेंगे। जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता भी कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह मे भाग लेंगे ।

 

इस दौरान अमर जायसवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अंजू शर्मा, ऋषभ केशरी, अजित चौधरी, जिला मंत्री शिवजी चंद्रवंशी, धनंजय मल्होत्रा, विकास गुप्ता, मदन यादव, नगर अध्यक्ष रूपेश चौरसिया, बगेन मंडल अध्यक्ष आनंद प्रकाश साह, पिन्टू चौरसिया, नन्हे कसेरा, धर्मेन्द्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी विमला देवी, संजय कसेरा, राजेश जायसवाल, विजय चौरसिया, आदित्य कुमार, रवि कसेरा सहित अन्य उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000