♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

कांग्रेस कार्यालय मे मनायी गयी नेताजी की 127वीं जयंती ! 

बीआरएन बक्सर।

स्वतंत्रता आंदोलन के महान योद्धा व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस की 127वीं जयंती श्रद्धांजलि सभा के रूप में मनाई गई । इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडे ने अध्यक्षीय भाषण में कहा के नेता जी के नाम से जाने जानेवाले सुभाष चंद्र बोस स्वंत्रता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक है। उन्होंने नारा दिया आप मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा और अंतिम सांस तक स्वंत्रता आंदोलन की लड़ाई लड़ते रहे। उन्होने ही जय हिंद का नारा दिया था। डॉ पांडे ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस कहा करते थे जीवन की अनिश्चितता से जरा भी नहीं घबराता। उनका प्रमुख वाक्य था कि अगर कभी झुकने की नौबत आ जाए तो वीरों की तरह झुकना। कार्यक्रम मे उनके तैल चित्र को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए डॉ पांडे ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश की आजादी के लिए अपना संपूर्ण जीवन लगा दिए । इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि डॉ प्रमोद ओझा ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी होना अपने आप में एक गौरव की बात है सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठतम नेताओं में त्रियोगी नारायण मिश्रा, संजय कुमार दुबे , अजय यादव, महेंद्र चौबे , पदम कांत पांडे, बब्बन तुरहा, विवेक राम, सिंघन चौधरी सहित मुख्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों पर प्रकाश डाला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000