
नगरपरिषद मे एक अरब 61 करोड़ 61 लाख का अनुमानित बजट पास
वार्डो के विकास पर जोर,साल के अंत मे बचत होने का अनुमान




बीआरएन बक्सर: नगरपरिषद के सभागार में बुधवार को बोर्ड की बैठक हुयी। जिसमे नगर के विकास के लिए अनुमानित बजट पास किया गया।इस दौरान वितीय वर्ष 2024-25 में एक अरब एकसठ करोड़ एकसठ लाख बीस हजार सात सौ एकसठ रुपए इस बजट में समाहित किया गया। वही एक साल होने वाले आय व्यय में से करीब साढ़े 35 करोड़ रुपए बचत होने का अनुमान लगाया गया है। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद कमरून निशा में किया। सशक्त स्थायी समिति एवं नप बोर्ड के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।
बजट में अनुमानित राजस्व व्यय ख़र्च में 70 करोड़ एक लाख 52 हजार पाँच सौ पचासी रुपए तथा अनुमानित पुंजीगत व्यय में 91करोड़ 59 लाख 68 हजार एक सौ 76 रुपए, स्थापना व्यय मद् में 11 करोड़ 23 लाख 41 हजार तीन सौ 35 रुपए तथा प्रशासनिक व्यय के अन्तर्गत तीन करोड़ सात लाख 19 हजार छः सौ 88 रुपए का प्रावधान है। वहीं परिचालन एवं संरक्षण में कचड़ा संग्रहण, वार्डों की साफ-सफाई, बिजली और इंधन, मरम्मत एवं रख-रखाव इंफ्रास्ट्रक्चर सम्पति, नागरिक सुविधा, इमारते, वाहन के रख-रखाव में 39 करोड़ 36 लाख 72 हजार आठ सौ 13 रुपए व्यय का उपबंध किया गया है। बजट में शहर को संक्रामक रोगों से बचाव एवं रोगथाम, फोगिंग छिड़काव, प्राकृतिक आपदा से बचाव, स्वच्छ शहर के लिए विशेष अभियान छठ, दिपावली, दुर्गा पुजा, शब-ए-बरात पर्व त्योहार, प्याउ व कम्बल वितरण जैसे मामलों में 16 करोड़ 34 लाख आठ हजार सात सौ 50 रुपए का उपबंध किया गया है।जबकि शहरी गरीबों के लिए आधारभूत सेवाओं में कर्णाकित की गई राशि 67 करोड़ 89 लाख 89 हजार आठ सौ 71 रुपए का बजट बना है।इस तरह से राजस्व एवं पूँजीगत अनुमानित आय एक अरब 97 करोड़ सात लाख सात हजार पाँच सौ 79 रुपए संभावित माना गया है। पूरे वित्तिय वर्ष में आय व्यय होने के बाद 35 करोड़ 45 लाख 86 हजार आठ सौ 17 रुपए बचत का अनुमान है। इस बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी प्रेमस्वरूपम सहित वार्ड पार्षद मौजूद रहे।










