
बीजेपी का नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम छोटका नुआंव मे



बीआरएन बक्सर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पांडेयपट्टी मंडल के छोटका नुआंव गांव के उदालक ऋषि आश्रम में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा नारी उत्थान एवं नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए गए भारत सरकार के प्रयासों को नारियों के बीच रखा और साथ ही साथ नारी उत्थान और नारी सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को भी व्यक्त किया। गांव की महिलाओं ने मोदी जी की बातों को ध्यान से सुना ।उक्त कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक राजवंश सिंह, मंडल अध्यक्ष सोनू राय, महामंत्री अजय भट्ट, जिला उपाध्यक्ष मीना सिंह कुशवाहा, महामंत्री पूनम रविदास, लोकसभा लाभार्थी संपर्क अभियान की सह संयोजक संध्या पांडेय, पिंकी पाठक, लालझारी देवी, विमल कुमार राय तथा उमाशंकर राय मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।










