♦इस खबर को आगे शेयर जरूर करें ♦

468 अंक लाकर जिले की साइंस टॉपर बनी शालिनी…

बीआरएन न्यूज, बक्सर। जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के सिकठी गांव निवासी किसान अखिलेश्वर पाण्डेय व ऋचा देवी की बेटी शालिनी कुमारी ने इंटरमीडिएट साइंस में 468 अंक लाकर पूरे जिले में टॉप किया है। वह आगे आईएएस बनना चाहती हैं। इसके लिए जितना मेहनत करना पड़े वह करेगी । उसने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व गुरुजनों को दी हैं। शालिनी ने बताया कि लक्ष्य को तय कर अगर कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता अवश्य मिलती हैं।

जिले की साइंस टॉपर शालिनी को मिठाई खिला बधाई देते माता पिता एवं परिजन

ब्राइट कैरियर कोचिंग सेंटर के छात्र छात्राओं ने भी लहराया परचम…

इंटरमीडिएट की परीक्षा में धनसोई के छात्र छात्राओं ने परचम लहराते हुए जिले में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। ब्राइट कैरियर कोचिंग सेंटर के रौशन कुमार ने 445, दीपक कुमार 431, जिया कुमारी 429, सत्यम कुमार 428, अनूप कुमार 422, प्रिंस कुमार 408 अंक लाकर इस सेंटर का मान बढाया है। प्रतिभावान बच्चों का सेंटर के निदेशक नागेंद्र तिवारी द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कोचिंग सेंटर के निदेशक ने बताया कि संस्थान के लगभग दो दर्जन से अधिक छात्र छात्रा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। वही पत्रकार सत्येन्द्र चौबे के पुत्र अंकित कुमार ने भी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने गांव पटखवलिया का नाम रौशन किया है। इस दौरान बच्चों के अभिभावको ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

अंकित कुमार
रौशन कुमार 445
दीपक कुमार 431
सत्यम कुमार 428
जिया कुमारी 429

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now

जवाब जरूर दे 

Sorry, there are no polls available at the moment.

Related Articles

Close
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000