राष्ट्र हित मे मतदान करने को पूर्व विधायिका का अपील …..
बीआरएन बक्सर। लोकसभा चुनाव में एक जून को राष्ट्रहित में मतदान करने के लिए ब्रह्मपुर की पूर्व विधायिका दिलमणि देवी ने लोगों से अपील की । इसके लिए पूर्व विधायिका ने हेमदापुर, भरियार, पांडेयपुर,दुल्हपुर व नगपुरा सहित कई गांवों की दौरा की। साथ ही लोगों से केंद्र में सरकार बनाने के लिए फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने पर चर्चा की ।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में विकास हुआ है। घरों में लकड़ी पर खाना बनाने वाली महिलाओं को उज्वला योजना के तहत रसोई गैस दिया गया है। महिलाओं के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध है। इस दौरान भाजपा नेता संतोष मिश्रा, विनोद राय,चक्की मण्डल अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, श्रीकांत तिवारी, जितेंद्र दुबे,संतोष ओझा व गोपालजी दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।













